26-january-republic-day-best-essay-hindi

26 जनवरी भारत देश के लिये एक खास दिन जिसे
हम राष्ट्रिय पर्व के रुप मे मनाते है और इसे republic
Day यानी कि गणतन्त्र दिवस के नाम से जाना जाता
है| अब सवाल यह है कि गणतन्त्र का मतलब क्या
होता है और यह क्यो मनाया जाता है व इसकी शुरुवात
कैसे हुयी आज इस आर्टिकल मे विस्तार से जानेगें |
लेकिन इससे पहले दोस्तो मै ये आपको बताते चलु कि
हमारे भारत देश मे जिस तरह से ईद, होली, दिवाली
धार्मिक त्योहार होते है और इन्हे बड़े ही धूम - धाम
से मनाया जाता है इसी प्रकार हमारे राष्ट्रिय पर्व भी
धूम-धाम से बड़े हर्षो - उल्लास के साथ मनाया जाता
है और आपके जानकारी के लिये बता दुँ कि ये तीन
राष्ट्रिय पर्व हमारे देश मे मनाया जाता है जो स्वतन्त्रता
दिवस , गणतन्त्र दिवस, व गाँधी जयंती है|

Republic day
तो अब हम बात करेगें गणतन्त्र दिवस कि यानी कि
Republic day यह दो शब्दो से मिलकर बना है
गण+तन्त्र इसका मतलब जनता का राज से होता है
अर्थात एक एसा देश जहाँ आम जनता मे से कोई
भी व्यक्ति उस देश के सर्वोच्च पद के लिये योग्य
हो सकता है यानी कि उस पद पर आसीन हो सकता
है| गणतन्त्र दिवस कि शुरुवात 26 जनवरी सन्
1950 से हुयी थी | इसी दिन को हमारे देश का
संविधान पारीत हुआ था, तब से लेकर आज तक
हम हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रिय पर्व के रुप मे
गणतन्त्र दिवस मनाते है| दोस्तो मै आपको थोड़ा
संविधान के बारे मे बताते चलु दरअसल संविधान
का मतलब नियम व कानुन से होता है जैसे हमे
किसी संस्था या संगठन को चलान हो तो उसका
एक नियम कानून बनाया जाता है, उसी तरह यह
किसी देश के लिये उसके शासन का आधार होता है,
जो कि लिखित रुप मे होता है|

गणतन्त्र दिवस पर क्या होता है खास|
इस दिन यानी कि 26 जनवरी को राष्ट्रपति झण्डा
पहराते है , इस दिन बड़े समारोह होते है यह भारत
की राजधानी मे और भी सानदार तरीके से मनाये
जाते है झण्डा पहराने के बाद राष्ट्रगान होता है और
फिर परेड किये जाते है परेड मे भारतीय सेना के
जवान भाग लेते है, NCC के छात्र अपने वेशभुसा
मे होते और ये भी परेड करते है और स्कूल - कॉलेज
के छात्र भी इसमे भाग लेने के लिये आते है | ये
विशाल परेड नई दिल्ली मे राजपथ पर इंडीया गेट
से राष्ट्रपति भवन तक होता है , इंडिया गेट पर सैनिको
के स्मारक पर भारत के प्राइमिनिस्टर द्वारा मालार्पण
करके इसे शुरु किया जाता है| इस मौके पर अलग-
राज्यो की संस्कृति, कला , गीत , नृत्य इत्यादि का
रुप देखने को मिलता है| और इन सब का प्रसारण
पुरे देश भर मे टेलीविजन पर किया जाता है|

स्कूलो व कॉलेजो मे भी कार्यक्रम|
इस दिन पूरे देश भर के स्कूलो व कॉलेजो मे कार्यक्रम
होता है , तीरंगे को फहराया जाता है, फिर राष्ट्रगान
होता है , इसके बाद छात्र - छात्राये  अपना कार्यक्रम
प्रस्तुत करते है जिसमे नृत्य , गीत व कला का प्रदर्शन
करते है और मीठाईया बाटी जाती है | और मुख्य
अतिथी गढ़ भाषण देते है | गाँव मौहल्लो व शहरो
मे भी इसका रंग देखने को मिलता है, लोग तीरंगे
को हर जगह देख सकते है व बाजारो मे दुकानो पर
सजी हुये मिल जाते है| इस दिन सभी कार्यालयो
कि छुट्टी होती है इस दिन व इस दिन देश भक्ति
गीत सुने व गाये जाते है|तो दोस्तो आपको गणतन्त्र
दिवस की हार्दिक सुभकामना|

                                         "जय हिदं जय भारत"